Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

उत्तर प्रदेश दिवस पर राष्ट्रपति सहित केंद्रीय मंत्री और नेताओं ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने सोशल मीडिया एक्स संदेश में कहा कि गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति की यह धरती भारत की विकास यात्रा का एक मजबूत आधार स्तंभ रही है।

24 Jan 2026

उत्तर प्रदेश दिवस पर राष्ट्रपति सहित केंद्रीय मंत्री और नेताओं ने दी शुभकामनाएं


नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सहित केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्रियों और कई प्रमुख नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने सोशल मीडिया एक्स संदेश में कहा कि गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति की यह धरती भारत की विकास यात्रा का एक मजबूत आधार स्तंभ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा और राज्य के मेहनती व प्रतिभाशाली लोगों का भविष्य उज्ज्वल होगा।

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति की अमूल्य विरासत से सिंचित उत्तर प्रदेश ने राष्ट्र को संस्कृति, साधना, शक्ति और संकल्प की दिशा दी है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश विकास और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश को भारत की प्रकृति और संस्कृति का बड़ा प्रतीक बताते हुए कहा कि बीते वर्षों में प्रदेश ने सुशासन और विकास के नए अध्याय लिखे हैं और आगे भी प्रगति करता रहे, यही उनकी कामना है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तर प्रदेश को गंगा-जमुनी तहज़ीब का महासंगम बताते हुए कहा कि यह प्रदेश अनेक संतों, महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों की जन्मभूमि और कर्मभूमि रहा है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि उत्तर प्रदेश सद्भाव और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि गंगा-जमुनी तहज़ीब का अद्भुत संगम, समृद्ध और गौरवशाली परंपराओं से परिपूर्ण उत्तर प्रदेश हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान है।

उत्तर प्रदेशके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष रूप से प्रवासी उत्तर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि विदेशों में रहकर उन्होंने अपने परिश्रम और मूल्यों से प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। सरकार उनके अनुभव और ज्ञान को प्रदेश की विकास यात्रा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अयोध्या, मथुरा, काशी और प्रयागराज की पावन धरा से सिंचित यह प्रदेश भारतीय संस्कृति और अस्मिता का जीवंत केंद्र है और आज देश की प्रगति का सशक्त ग्रोथ इंजन बन चुका है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उत्तर प्रदेश दिवस पर राष्ट्रपति सहित केंद्रीय मंत्री और नेता
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने सोशल मीडिया एक्स संदेश में कहा कि गौरवशाली इतिहास और समृद





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News